9 जून को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर राजद का धरना, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

SHARE:


किशनगंज। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, छात्रों पर लाठीचार्ज तथा सरकार की कथित तानाशाही के विरोध में आगामी 9 जून 2026 (मंगलवार) को जिले के सभी सात प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।


इसको लेकर शनिवार को जिला राजद कार्यालय, इंसान स्कूल रोड, किशनगंज में प्रधान महासचिव मज़हरुल हसन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला राजद प्रभारी सैयद मोहिबुल हुसैन एवं सरदार रंजीत सिंह (पटना) विशेष रूप से शामिल हुए।


बैठक में पूर्व विधायक एवं राजद के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मुजाहिद आलम, वरिष्ठ नेता उस्मान गनी, देवेन यादव, नन्हा मुश्ताक, डॉ. नूर आलम, दानिश इकबाल, ई. फरहान, शम्स इम्तियाज सन्नी, परवेज आलम, गुलाम जिलानी, नजीब मोहम्मद, रईस आलम, मो. नूरुद्दीन, मो. कमरूल, दिलावर हुसैन, जानिसार अख्तर, रंगीला परवीन, मो. मुस्तकीम, शिवधर यादव, मो. खुर्शीद आलम, मो. राशिद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में 9 जून को होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।


प्रखंडवार प्रभारी इस प्रकार हैं :


किशनगंज: उस्मान गनी, देवेन यादव, नन्हा मुश्ताक
कोचाधामन: खुर्शीद आलम, रेहान अहमद, मो. नजीब, रईस आलम
पोठिया: दिलावर हुसैन, गुलाम जिलानी, मो. मुस्तकीम
बहादुरगंज: शम्स इम्तियाज सन्नी
टेढ़ागाछ: मज़हरुल हसन
ठाकुरगंज: दानिश इकबाल
दिघलबैंक: ई. फरहान


बैठक में नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर राजद कार्यकर्ता प्रखंड स्तर पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करेंगे और सरकार के समक्ष जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई