एसएसबी एवं गलगलिया पुलिस की संयुक्त कारवाई में मिली सफलता
दिलशाद/गलगलिया
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार एक मादक पदार्थ कारोबारी के घर से भारी मात्रा में संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ कारोबारी को अपने हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी 41वीं बटालियन के गुप्त विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गलगलिया थाना अंतर्गत गलगलिया के ठीकाटोली गाँव के एक घर में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री का धंधा चलाया रहा है।
एसएसबी के गुप्त विभाग को सूचना मिलते ही इसकी सूचना गलगलिया पुलिस को दी गई। जिसके बाद गलगलिया पुलिस व एसएसबी जवानों द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष छापेमारी टीम गठित कर गलगलिया थाना क्षेत्र के ठीकाटोली गाँव स्थित मो हमीद आलम पिता-अलाउद्दीन साकिन ठीकाटोली थाना गलगलिया जिला किशनगंज के घर में छापेमारी कर संयुक्त रूप से उक्त घर की सघन तलाशी ली गई ।तलाशी के दौरान घर के भीतर छिपा कर रखे 404 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर की बरामदगी की गई।
साथ ही 1 मोबाइल फोन भी बरामद की गई। जिसके बाद मौके से धंधेबाज मो हमीद आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ एसएसबी द्वारा आवश्यक कारवाई करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को गलगलिया थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।चूंकि अवैध रूप से मादक पदार्थ रखना एवं उसकी खरीद-बिक्री करना एक संघेय अपराध है जिसको लेकर गिरफ्तार कारोबारी मो हमीद आलम के विरुद्ध गलगलिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में मुख्य रूप से ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, पीएसआई अमित कुमार, आदि सहित भारी संख्या में एसएसबी के जवान शामिल थे।


























