मनिहारी /कटिहार – प्रखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद एवं कार्यकारिणी सदस्यों पद हेतु चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया आरंभ है गयी है। नामांकन को लेकर प्रखंड परिसर में काउन्टर निर्धिरित किये गये हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए एक और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए आठ नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं। 6 जून नामांकन का आखिरी दिन है।
11 जून तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। 17 जून को मतदान के बाद मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किये जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष पद हेतु ललन यादव ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।


























