जेडीयू नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात,अलग अलग मुद्दों पर हुई चर्चा

SHARE:

जदयू नेता नीतीश कुमार से मिलकर संगठनात्मक मजबूती व बिहार के समग्र विकास तथा सीमांचल क्षेत्र मुद्दे पर चर्चा किये

कटिहार- जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक मजबूती,बिहार के समग्र विकास तथा सीमांचल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान डॉ. सुमन ने कहा कि नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों से पार्टी कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर रूपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल भी उपस्थित रहे । डॉ. सुमन ने कहा कि श्री मंडल ने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों एवं जनसरोकारों के प्रति समर्पित कार्यशैली से जनता का व्यापक विश्वास अर्जित किया है।

डॉ. सुशील कुमार सुमन ने कहा कि जनता दल (यू) का प्रत्येक कार्यकर्ता नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकास, सामाजिक न्याय एवं सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व का स्नेह, विश्वास एवं मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी शक्ति है।मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के संकल्प को दोहराया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई