कटिहार में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

पौधारोपण एवं रैली निकालकर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कटिहार -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति, जिला प्रशासन,मेरा युवा भारत, वन विभाग, जिला जल एवं स्वच्छता समिति तथा नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय विकास भवन परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का यह विशेष कार्यक्रम “प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए – हमारे भविष्य के लिए” विषय पर आधारित था।

इसके अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ, विशेष सेल्फी प्वाइंट और एक वृहद पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।जिला गंगा समिति, जिला प्रशासन, मेरा युवा भारत, वन विभाग, जिला जल एवं स्वच्छता समिति तथा नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करना था।

स्थानीय विकास भवन परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ, विशेष सेल्फी प्वाइंट और एक वृहद पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता डा.बिनोद कुमार एवं महापौर उषा देवी अग्रवाल उपस्थित रहे।

जबकि अन्य अतिथियों में जिला पंचायती राज पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार, डीआरडीए निदेशक शिवेश कुमार सिंह, वरीय उपसमाहर्ता नैमिश कुमार एवं अभिषेक किशोर, जिला युवा अधिकारी नीरज कुमार झा एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी मंटू पासवान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। संपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा समिति के जिला परियोजना पदाधिकारी ब्रजमोहन प्रसाद यादव ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विकास भवन परिसर में “एक पेड़- मां के नाम” अभियान के तहत सामूहिक रूप से पौधारोपण करके किया।तो वहीं मौजूद अधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति व जलवायु को संतुलित बनाए रखने के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई।वहीं परिसर में तिथि विशेष को लेकर विशेष रूप से स्थापित ‘विश्व पर्यावरण दिवस सेल्फी प्वाइंट’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्र बना रहा, जहां अतिथियों और युवा प्रतिभागियों ने पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए बड़े उत्साह के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाईं।इस दौरान पर्यावरण संरक्षण जागरुकता रैली निकाली गई।

जिसे प्रभारी जिला पदाधिकारी सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर विकास भवन परिसर से रवाना किया।’मेरा युवा भारत’ के कार्यालय सहायक विक्रम कुमार मंडल के नेतृत्व में निकाली गई यह रैली विकास भवन परिसर से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक, हनुमान मंदिर,मिरचाईबाड़ी, हरिशंकर नायक विद्यालय चौक एवं समाहरणालय परिसर होकर गुजरती हुई वापस विकास भवन परिसर में आकर संपन्न हो गई।आयोजन में ‘मेरा युवा भारत’ के युवा स्वयंसेवकों, भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों, आईटीआई कालेज के छात्र-छात्राओं एवः शिक्षकों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई