बेनिपुर (दरभंगा):प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपट्टी, मालौल निवासी किसान मनोज कुमार राय के तीनों बच्चों ने शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
छोटे पुत्र ऋषव राज ने इस वर्ष JEE Advanced में सफलता प्राप्त की और JEE Mains 2026 में 99.01 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
तीनों भाई-बहन शिक्षा और कड़ी मेहनत के प्रति समर्पित हैं। उनके बड़े भाई केशव राज ने Motilal Nehru National Institute of Technology, Allahabad से इंजीनियरिंग पूरी की और कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से चयनित होकर वर्तमान में बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी बड़ी बहन वर्तमान में NIT जमशेदपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं।
ऋषव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और विशेष रूप से EWS कोचिंग, देवघर को दिया। उन्होंने कहा कि निर्देशन और निरंतर प्रेरणा ने तीनों भाई-बहन को सफलता के इस मुकाम तक पहुंचाया।




























