KishanganjNews:कैसर के लिए न्याय की गुहार, कैंडल मार्च में गूंजा फांसी और बुलडोजर कार्रवाई का नारा

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

नाबालिग कैसर आलम हत्याकांड के विरोध में गुरुवार शाम लहरा चौक से पश्चिम पल्ली तक परिजनों, स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश जताया। मार्च में बड़ी संख्या में लोग हाथों में “जस्टिस फॉर कैसर” लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुए।इस दौरान लोगों ने हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने, स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।लोगो ने कहा कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए।मृतक के भाई इम्तियाज आलम ने कहा कि परिवार को न्याय चाहिए। उन्होंने बताया कि कैसर का शव महानंदा नदी से बरामद किया गया था।

डीएनए जांच की बात कही गई थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी परिवार के किसी सदस्य का सैंपल नहीं लिया गया है।गौरतलब है कि पुलिस जांच में सामने आया है कि कैसर की हत्या कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में उसके साथियों द्वारा की गई थी, जिसके बाद शव को महानंदा नदी में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी अकमल हुसैन, इरफान आलम, फिरोज और असजद रजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में 23 मई को मृतक की मां ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई