कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का किशनगंज में हुआ जोरदार स्वागत,प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर समाज को बांटने का लगाया आरोप

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किशनगंज पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. शहर के महावीर मार्ग में होटल के सभागार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यकम में सांसद डॉ मो जावेद आजाद, पूर्व विधायक सह वरीय कांग्रेस नेता शकील अहमद खा, कांग्रेस विधायक कमरूल होदा, फारबिसगंज से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, पूर्व जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू सहित अन्य मौजूद थे.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष का बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है. केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा समाज में भाईचारे को कमजोर कर लोगों को आपस में लड़ाने की राजनीति कर रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कई फैसले लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों तथा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. मौके पर कांग्रेस नेता प्रो मुसब्बिर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा, शमशीर अहमद दारा, सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, अरुण साहा, जिप प्रतिनिधि इमरान आलम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!