कटिहार नगर निगम को मिली दो नई कॉम्पेक्टर गाड़ियाँ,मेयर, उपमेयर, नगर आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी

SHARE:

कटिहार -शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कटिहार नगर निगम की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है ।नगर निगम परिसर से दो नई कॉम्पेक्टर गाड़ियों को महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल,उप महापौर मंजुर खान एवं नगर आयुक्त संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि दो नई कॉम्पेक्टर गाड़ियों के संचालन से शहर में कचरा संग्रहण एवं निष्पादन कार्य को और अधिक गति एवं दक्षता मिलेगी।

साथ ही स्वच्छ,सुंदर एवं स्वस्थ कटिहार के निर्माण में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि कटिहार नगर निगम शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में आम नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने एवं नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में उप महापौर मंजूर खान,नगर आयुक्त संतोष कुमार ,निगम पार्षद बिपिन बिहारी चौबे, प्रमोद महतो, आलोक वर्मा एवं नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी कैलाश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छ कटिहार, सुंदर कटिहार”के संकल्प के साथ नगर निगम द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई