अररिया में रिश्तों का कत्ल:मां ने दामाद संग मिलकर की अपनी ही बेटी की हत्या. अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी.आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

अररिया/अरुण कुमार

अररिया जिले में एक कलयुगी मां का घिनौना कृत उजागर हुआ है। जहां अपने ही दामाद के साथ अवैध संबंध की वजह से कलयुगी मां ने बेटी की हत्या कर दी।पूरा मामला आर एस थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर वार्ड संख्या 16 का है जहां कलयुगी मां ने दामाद के साथ मिलकर अपनी ही बेटी की जघन्य तरीके से हत्या कर दी।मृतिका की पहचान साजदा प्रवीण के रूप में हुई है ।

बताया जाता है कि सिर्फ डेढ़ महीने पहले ही उसका निकाह अबू नसर से जबरन करवाया गया था।एक युवक ने कहा कि मृतिका को अपनी मां और पति के बीच चल रहे अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी जिसका विरोध उसके द्वारा किया जा रहा था।

इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई।स्थानीय निवासी लियाकत हुसैन ने बताया कि गौरी चौक स्थित मकान में महिला की हत्या कर दी गई उसके बाद शव को लाकर प्रेम नगर वार्ड संख्या 16 मे रख दिया गया।स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और अग्रतर कारवाई की जा रही है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतका को पिछले दो दिनों से उसकी मां एवं पति द्वारा प्रताड़ित एवं मारपीट किया जा रहा था।उन्होंने कहा कि दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रतर कारवाई की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!