मनिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,जमीन में छिपाकर रखी 700 लीटर देशी शराब बरामद

SHARE:

मद्य निषेध के बावजूद मद्यपान कर हंगामा करने के आरोप में छः लोगों को पुलिस ने पकडा

डीएसपी के नेतृत्व में बोरनी बैरगाछी मे तीन मामले में न्यायालय के आदेश पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई पूरी की गयी।

नगर सहायक थाना कांड संख्या 147/14 के नामजद प्राथमिकी आरोपी विकास साह गिरफ्तार

कटिहार ग्रामीण – जिले के पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के ने जिले भर में शराब बंदी कानून को सख्ती से लागू किये जाने एवं शराब तस्करी में लगे नशे के धंधेबाजों पर नकेल कसने की सख्त हिदायत के बाद इस दिशा में पुलिस एक्टिव मोड में हैं। मनिहारी थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष ने पदभार संभालते ही नशे के धंधेबाजों पर कहर बनकर बरसे हैं।

इनके नेतृत्व में अब तक दर्जन भर से अधिक नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही सैकडों लीटर देशी – विदेशी शराब बरामद की गयी है। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के आलोक में थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में वांछित आरोपी के घर न्यायालय से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में डीएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में बौरनी गांव में दो एवं बैरगाछी गांव मे एक कुल तीन घरों में कुर्की जप्ती की कार्रवाई पूरी की गयी।

जबकि नगर सहायक थाना कांड संख्या 147/14 के प्राथमिकी नामजद आरोपी मनिहारी निवासी विकास साह की गिरफ्तारी हो जाने से कुर्की जप्ती की अग्रिम कार्रवाई टल गयी।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि थाना क्षेत्र में
शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए मनिहारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 700 लीटर देशी शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मनिहारी -कटिहार मुख्य मार्ग एनएच-131ए के समीप महियारपुर चौक सर्विस रोड के पास जमीन में गैलन गाड़कर बड़ी मात्रा में देशी शराब छिपाकर रखी गई थी।

गुप्त सूचना मिलने पर मनिहारी थाना पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और जमीन खोदकर करीब 700 लीटर देशी शराब तथा शराब बनाने की सामग्री बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बरामद शराब को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मनिहारी थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा शराब छिपाकर रखने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की इस पहल की सराहना की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई