भाजपा कार्यकर्ता ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

SHARE:

कटिहार – भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने विश्व के सर्वाधिक चर्चित नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के‘मन की बात’ कार्यक्रम को सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 41 स्थित बूथ संख्या 141 पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का 134 वाँ संस्करण सुना ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद किया। जिला महामंत्री सौरव मालाकार ने कहा कि मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को प्रेरणा, सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रहित में योगदान देने की भावना से जोड़ने का माध्यम है।

सौरभ मालाकार ने कहा कि यह संवाद केवल विचारों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि जनभागीदारी, सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है।आइए हर महीने के अंतिम रविवार को इस प्रेरक कार्यक्रम मन की बात से जुड़ें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई