पुलिस को मिली बड़ी सफलता
बारसोई /कटिहार – अनुमंडल क्षेत्र के आबादपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 44 ग्राम स्मैक के साथ आबादपुर थाना क्षेत्र के डमडोलिया बाजितपुर गांव में अवैध नशा की बिक्री करने वाले दो युवक को रात्रि में पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। इस संबंध में आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी नदी किनारे दो व्यक्ति यूवकों को सुखा नशा करने की सामाग्री बेच रहे हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जब नदी किनारे पहुंचे तो दोनों तस्कर पुलिस को देखकर भाग रहे थे। पुलिस बल की सहायता से उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 44 ग्राम स्मैक और 1400 रूपए नगद बरामद हुए। पकड़ाये तस्करों का नाम भोल्का उर्फ साजिद (30), नजमुल उर्फ बांची (35) है। दोनों तस्कर मडोलिया और नया टोली गांव के रहने वाले हैं।
दोनों तस्कर के विरुद्ध आबादपुर थाना में मुकदमा दर्ज कर ली गई है। दोनों तस्कर को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शादाब अहमद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशा बेचने वाले की सूचना जो भी व्यक्ति देंगे। उनकी नाम गोपनीय रहेगा।
वही स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादपुर पुलिस द्वारा एक सप्ताह के अंदर इसमें एक बेचने वाले को पकड़ने में कामयाबी मिली है जिससे पूरे प्रखंड के लोग राहत की सांस ली है।























