पोठिया ढ़ेकाभींजा से नाबालिग लड़की लापता, पुलिस तलाश में जुटी

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


शहर के पोठिया ढ़ेकाभींजा निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 29 मई की सुबह पीड़िता खानम बेगम किसी काम से मकई खेत में गई थी। लेकिन इसके बाद वह लापता हो गई थी। पीड़िता के घर वापस नहीं लोटने पर परिजनों ने खोज-बीन शुरू की।

लेकिन उसका पता नहीं चला। हालांकि देर शाम परिजन के मोबाइल पर पीड़िता का व्हाट्सएप कॉल आया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद वह नंबर भी स्विच ऑफ हो गया।

परिजनों ने बताया कि एक अंजान नंबर से पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी जाती थी। बहरहाल परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई