मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के धुरियाही पंचायत के मरगाहा मे चल रहे कटाव निरोधात्मक कार्य मे संवेदक की मनमानी को लेकर पंचायत के मुखिया ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अनियमितता का आरोप लगाया है । मुखिया राजकुमार मंडल ने आवेदन मे लिखा है कि कटाव निरोधी कार्य मे संवेदक घोर अनियमितता ब्रत रहे हैं ।बोरा मे दिये रहे बालु के जगह मिट्टी भरा रहा है ।
बोड़ा भी छोटा साईज का लगाया जा रहा है । संवेदक दबंग लोगो को कार्य स्थल पर रखकर कार्य को अंजाम दे रहें हैं । मुखिया ने डीएम को यह भी बताया है कि दबंग के निगरानी मे इनके चाचा के जमीन को जोड़ जबर्दस्ती जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी की खुदाई की जा रही है ।
मुखिया ने इसकी सूचना बाढ़ प्रमंडल काढ़ागोला डिविजन को भी दिया है । मुखिया ने जिलाधिकारी से कटाव निरोधात्मक कार्य के गुणवत्ता की जांच कराकर उचित कार्रवाई कराने का मांग किया है । इस बाबत सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि कटाव निरोधात्मक कार्य मे किसी भी तरह का अनियमितता नही है । विभाग के गाईड लाइन पर कटाव निरोधात्मक कार्य किया जा रहा है ।























