कोचाधामन(किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के पाटकोई कला पंचायत के 19 भूमिहीन आदिवासी परिवारों को अभियान बसेरा दो के तहत सरकार की ओर से पांच डिसमिल जमीन का पर्चा दिया गया।पर्चा का वितरण पंचायत सरकार भवन पाटकोई कला में राजस्व कर्मचारी एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया।
इस संदर्भ में राजस्व कर्मचारी इस्लाम उद्दीन ने बताया कि लाभुकों में सूनीता टुडू,धनी टुडू,चानो किस्कू, तालीमी सोरेन,तिकराल मरांडी,लूखी सोरेन,बिमल बास्की, जयराम बास्की,छोटा बेसरा,सूकलू हेंब्रम,लूखी टुडू, गोपाल सोरेन,लखी टुडू,होपनी टुडू,मनका हेंब्रम,गोरात टुडू,जुमरी मरांडी,रवीना हंसदा और मईना सोरेन शामिल है।
इसे सरकार और प्रशासन की ओर से पांच डिसमिल जमीन का पर्चा दिया गया।
इस अवसर पर मुखिया मु आजाद,उप मुखिया मनीधर सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य शकील आलम इत्यादि मौजूद थे।























