ट्रैक्टर पलटने से चालक गंभीर, हायर सेंटर रेफर

SHARE:

कुरसेला /कटिहार – एसएच-77 पर बल्थी महेशपुर चौक के समीप रविवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कोशकीपुर निवासी मंटू सिंह के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी रही। हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!