शव की पहचान हेतु 72 घंटा शव गृह में रखा गया
प्राणपुर /कटिहार – कटिहार -प्राणपुर एनएच 31 सड़क पकड़िया संथाली टोला काली मंदिर के समीप शनिवार को करीब चार बजे सुबह अज्ञात वाहन द्वारा कुचल देने से अधेड़ व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हो गया। सड़क पर क्षत-विक्षत टुकड़ों को देख राहगीरों ने प्राणपुर पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर क्षत-विक्षत शव के टुकड़े को चुनकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार लाया। शव का सिर इस तरह कुचल गया है कि पहचान में नहीं आ रहा है।पुलिस सब इंस्पेक्टर पवन चौधरी ने घटनास्थल पर बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। सुबह का समय था। इसलिए घटना होते किसी ने नहीं देखा। आवागमन कर रहे राहगीर ने जब बीच सड़क पर शव को देखा तो प्राणपुर पुलिस को सूचना दी।
इधर आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि कब की घटना है। इसका पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन घटना को देखकर ऐसा लगता है की रात्रि में नहीं हुआ है। सुबह 4:00 बजे की घटना है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल एवं कटिहार से आने जाने वाली आम वाली पीकअप वाहन तेज रफ्तार से आती जाती है। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही 100 को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया तथा तीन चौकीदार चंदन शर्मा, मनोज मृधा एवं निरंजन कुमार को प्रतिनियुक्त करते हुए पोस्टमार्टम पश्चात शव को अपने देखरेख में 72 घंटा के लिए पहचान के लिए शव गृह में तैनात किया गया है।
इधर ग्रामीणों ने प्राणपुर पुलिस से वाहनों का तेज रफ्तार पर नियंत्रण करने हेतु गुहार लगाया है। प्रत्येक दिन 200 से अधिक वाहन पश्चिम बंगाल से कटिहार और कटिहार से पश्चिम बंगाल की ओर आम लाने के लिए आती-जाती है। तेज रफ्तार के कारण बराबर घटना होती आ रही है।
























