किशनगंज पहुंचे आरपीएफ आईजी परमशिव, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महानिरीक्षक (आइजी) परमशिव किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। शुक्रवार सुबह मालेगांव से किशनगंज पहुंचने के बाद उन्होंने पूरे स्टेशन परिसर का घूम घूम कर जायजा लिया और सुरक्षा व विधि व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी ने स्टेशन के संवेदनशील हिस्सों, प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास द्वार का निरीक्षण किया और उपस्थित आरपीएफ और रेल पुलिस के अधिकारियों को सुरक्षा मानकों को और कड़ा करने के निर्देश दिया।

उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। साथ ही संदिग्ध लोगों और लावारिस सामानों की कड़ी निगरानी भी करनी है। उन्होंने रेल परिसर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या नशाखुरानी गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। साथ स्टेशन के सुरक्षार्थ सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के उपरांत आईजी ने स्थानीय आरपीएफ और रेल पुलिस के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने दोनों बलों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया।
आईजी का कार्यक्रम पूर्व घोषित रहने के कारण पूरे स्टेशन परिसर को चकाचक कर दिया गया था। आईजी के पहुंचते ही आरपीएफ जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जबकि आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई