सोनैली पुलिस चौकी फिर से शुरु कराने की मांग,मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

SHARE:

कदवा /कटिहार –क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं बाजार में विधि-व्यवस्था संधारण में सोनैली पुलिस चौकी का विशेष महत्व रहा है।जिसे विभाग द्वारा विगत 15 वर्षों से बंद कर दिया गया है।जिसके कारण प्रतिदिन सोनैली बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में होने वाले आपसी विवाद या आपराधिक घटना को लेकर शांति-व्यवस्था बनाने में थाना मुख्यालय से पुलिस को पहुंचने में देर हो जाती है। इसको लेकर आमजनों सहित खासकर व्यवासियों में काफी नाराजगी देखी जाती है।

जदयू जिला महासचिव श्रवण कुमार उर्फ मिट्ठू साह ने इस बाबत सूबे के मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख कर उसे पुनः चालू करने की मांग की है।अपने पत्र में श्री साह ने लिखा है कि सोनैली बजार में पहले पुलिस चौकी स्थापि था, जो विगत 15 वर्षों से बंद कर दिया गया है।

पुलिस चौकी के बंद हो जाने से हमारे क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता को विधि-व्यवस्था की स्थित उत्पन्न होने की स्थिति में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस चौकी बंद रहने के कारण यातायात अव्यवस्थित रहने लगा है।तो क्षेत्र की सुरक्षा व्यस्था पर भी असर पड़ रहा है।जदयू नेता ने पत्र में विषय की गंभीरता को देखते हुए जनहित में पुनः पुलिस चौकी को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!