शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद का त्यौहार,सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम

SHARE:

प्रतिनिधि/किशनगंज

किशनगंज शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का त्यौहार मनाया गया ।शहर के अंजुमन इस्लामिया स्थित ईदगाह में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। जिले के सातों प्रखंडों में सुबह से ही ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी।पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ईदगाह परिसर सहित शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।जिले के सभी संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखी।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार,जिला पदाधिकारी विशाल राज स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे।वही एसडीएम अनिकेत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे और ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते दिखे।प्रशासन की ओर से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विशेष निगरानी रखी गई। लोगों ने भी आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाकर सामाजिक एकता का परिचय दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई