करंट लगने से व्यक्ति की मौत, नमाज के लिए कपड़े में कर रहा था इस्त्री

SHARE:

बकरीद की खुशियां मातम में बदली

सागर चंद्रा/ किशनगंज

नमाज पढ़ने के लिए कपड़े में इस्त्री करने के दौरान करंट लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुरुवार सुबह वह बकरीद के नमाज की तैयारी कर रहा था। कपड़े में इस्त्री करने के दौरान उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर गिर गया। घटना में उसके सिर पर गंभीर चोंट आई थी।

जबकि गर्म इस्त्री के शरीर पर गिरने से वह झुलस गया था। पौआखाली थाना क्षेत्र के रसिया पंचायत स्थित कठारो गांव में घटित घटित घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने 30 वर्षीय मोहम्मद नजीम आलम पिता रजीउद्दीन को घायल अवस्था में इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।

सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा जांचोपरांत नजीम को मृत घोषित करने के बाद भी परिजन को सहसा विश्वास नहीं हुआ। परिजन बार बार चिकित्सक पर ठीक से जांच करने का दबाव बनाने लगे। लेकिन जांच में नजीम को मृत पाया गया।

मौत की पुष्टि होते ही परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही रोते बिलखते घर वापस लौट गए। पर्व के दिन घटित घटना ने पूरे परिवार को झंकझोर कर रख दिया था। हालांकि अस्पताल प्रबंधन के द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद टाउन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची थी। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!