किशनगंज/सागर चंद्रा
किशनगंज से लापता चारों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। कोलकाता पहुंचने के बाद सभी दीघा घूमने चली गई थी। बुधवार को सभी के किशनगंज वापस लौटने के बाद परिजनों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। टाउन थाना में महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आवश्यक पूछताछ की जा रही है। लड़कियों के सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों के साथ साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार शहर के हलीम चौक निवासी चारों नाबालिग लड़कियां गत रविवार को मदरसा जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन सभी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कंचनजंगा एक्सप्रेस में सवार होकर कोलकाता चली गई थी।
लड़कियों के घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजन की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। जबकि सभी लड़कियां कोलकाता से घूमने के लिए दीघा चली गई थी। लेकिन भयभीत लड़कियों ने घर वापस लौटने का फैसला कर लिया। मंगलवार को वे कोलकाता में बस में सवार होकर किशनगंज सकुशल पहुंच गई।


























