किशनगंज/सागर चंद्रा
बीच सड़क पर खड़ी ई रिक्शा को हटाने के लिए हॉर्न बजाने पर एक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना में धरमगंज निवासी अमीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद पीड़ित घटना की शिकायत लेकर थाने जा पहुंचा। पीड़ित के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं पीड़ित ने बताया कि वह पान मशाला बेचने का काम करता है। गत मंगलवार को वह सामान लेकर ईरानी बस्ती होकर आ रहा था। नेपालगढ़ कॉलोनी के तरफ रास्ते मे एक टोटो लगा हुआ था। जैसे ही पीड़ित ने गाड़ी का हार्न बजाया वैसे ही 6-7 लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।


























