पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 24 लाख रुपए किया बरामद,पूछताछ जारी

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

सदर थाना पुलिस ने बुधवार की शाम को गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलटैक्स चौक चौक के पास से वाहन जांच के क्रम में एक व्यक्ति के पास से 24 लाख रुपए बरामद किया हैं। पुलिस को एक व्यक्ति के द्वारा बंगाल की ओर से रुपए लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।सूचना मिलने के बाद वाहन जांच अभियान चलाया गया।

तभी एक वाहन धर्मपुर की ओर से चेक पोस्ट से आगे बढ़ रही थी।जिसे कलटैक्स चौक के पास रुकवाया गया और जांच के लिए सदर थाना लाया गया।इसकी सूचना आयकर विभाग की टीम को दी गई है।आयकर विभाग की टीम के द्वारा जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।

प्रथमदृष्टया रुपए किसी व्यापारी के बताए जा रहे है।सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि रुपए किस कारण से ले जाया जा रहा था इसकी जांच की जा रही है।आयकर विभाग की टीम को सूचना दी गई है।आगे जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। वहीं सूचना पर एसडीपीओ वन खुसरू सिराज भी सदर थाना पहुंचे है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!