मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में सुबह हो या शाम लगातार वर्षा होने से मकई की तैयार फसल को भारी नुकसान हो रहा हैं। किसान खेत में किसी तरीके से बौरा में भरकर मकई को ट्रैक्टर में लोड कर अपना खमार लाकर मकई को किसान तैयार करते हैं। इस दौरान मकई कटाई से लेकर खमार पहुंचने तक किसानों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा हैं।
किसानों ने बताया कि इस वर्ष मकई में दाना आने के साथ ही आंधी तूफान एवं भारी वर्षा होने से मकई की फसल गिरकर पहले ही बर्बाद हो गया था। अब जो भी मकई खेत में हुआ हैं। उसे खेत से खमार ले जाने में काफी दिक्कत हो रहा हैं।
क्योंकि खेत से सड़क पर लाने में ट्रैक्टर रास्ते में कई जगह पर वर्षा के पानी में फस जाते हैं जिसे दूसरे ट्रैक्टर से टोचन कर सड़क पर लाना पड़ता हैं,इनके बाद ही मकई को खमार लाते हैं और जब मकई को थ्रेसर की जाती हैं और वर्षा छूटने का नाम ही नहीं लेता हैं,लगातार वर्षा होने से किसान परेशान हो गए हैं,किसान इंद्र भगवान से मना रहे हैं कि कम से कम 10 दिन वर्षा नहीं हो जिससे किसान अपनी मकई की फसल को अपना घर लाकर तैयार कर उसे बेच सके।

























