दो हेलीपैड स्थल हुआ चिन्हित
प्राणपुर/कटिहार–जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने आगामी 2 जून को बस्तौल पंचायत के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम डॉ. विनोद कुमार, जिलास्तरीय पदाधिकारियों सहित बीडीओ मनीषा कुमारी ,सीओ शिखा कुमारी प्रखंडस्तरीय अन्य पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया मो. मुजाहिद आलम, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष लड्डू सिंह साथ रहे।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीडीओ से शिविर आयोजन के बाबत आवश्यक जानकारी लिया तो वही सबों की सहमति से शिविर स्थल पर दो हेलीपैड निर्माण कार्य के लिए जगह भी चिन्हित किया। बीडीओ को आवश्यक निर्देश देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसी तरह का कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने अब तक हुए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। स्थानीय मुखिया ने जिला पदाधिकारी को शिविर को सफल बनाने में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री का आगमन होना है। जिसको लेकर शिविर की तैयारी जोरों से हो रही है।























