बाल विवाह जैसे कुप्रथा को रोकने लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत, भवन, साहेबनगर पंचायत भवन एवं फुलहरा पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा के प्रांगण में महिला एवं बाल विकाश निगम की पहल पर बाल संरक्षण इकाई,बाल विवाह कानून,बाल विवाह श्रम कानून,पोक्सो एक्ट,दहेज प्रथा,महिलाओं के अधिकार एवं महिला शिक्षा पर जिला से आए डब्लू सीडीसी के तत्वावधान में बाल विवाह पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान विद्यालय के बच्चे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि वह आंगनबाड़ी के सेविका सहित अन्य ने इस अभियान में भाग लिया एवं लोगों से खुलकर बात एवं चर्चा की।

इस मौके पर जिला मिशन समन्वयक मनीष कुमार केंद्र प्रशासक प्रभा कुमारी,जिला परियोजना प्रबंधक जितेंद्र कुमार साह के द्वारा विभिन्न तरह की जानकारी उपलब्ध लोगों एवं बच्चों को दिया। इस दौरान विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि समाजसेवी प्रमोद कुमार रजक आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई