संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य अष्टजाम संकीर्तन सम्पन्न

SHARE:

हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ डाक बंगला चौराहा, कई मंडलियों ने दी प्रस्तुति

बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के डाक बंगला चौराहा स्थित संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी 48 घंटे का अष्टजाम संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। दो दिनों तक लगातार चले इस धार्मिक आयोजन में हरे राम-हरे कृष्ण के संकीर्तन से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

संकीर्तन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर रात तक भक्तजन भजन-कीर्तन में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद लेते रहे। आयोजन में रौनिया मंडली, काबर मंडली, गुरुमेला मंडली एवं स्थानीय मंडली के कलाकारों ने बारी-बारी से संकीर्तन प्रस्तुत किया। भजन की मधुर धुनों और ढोल-मंजीरे की ताल पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थीं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय लोगों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।मइस मौके पर मंदिर कमिटी के निरंजन कुमार, मंगल कुमार,त्रिभुवन मेहता, मनोज कुमार,शिव अग्रवाल, पुजारी दिवाकर बाबा सहित कई स्थानीय दुकानदारों की अहम भूमिका रही। आयोजन के सफल समापन पर कमिटी के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई