बारसोई /कटिहार – अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन के मौके पर अग्निशमन अधिकारियों की ओर से नगर पंचायत बारसोई स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बारसोई में छात्र-छात्राओं के बीच ‘आग से बचाव’ विषय को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी बारसोई शिवशंकर यादव की अगुवाई में अग्निशमन अधिकारियों ने उक्त निबंध प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले दस छात्र-छात्राओं को बारी-बारी से विभिन्न पुरस्कार देकर पुरुस्कृत किया।
इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने नगर पंचायत बारसोई स्थित स्वाति गैस एजेंसी में पहुंच कर उक्त गैस एजेंसी के स्टॉफ को अग्निशमन उपकरणों को संचालित करने के गुरु सीखलाए। एजेंसी में लगे अग्निशमन उपकारणों की बारिकी से गुणवत्ता जांची।
मौके पर अग्निशमन अधिकारियों ने मोकड्रिल के माध्यम से एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर में लगी आग से बचाव के तरीके बताये।
मौके पर अग्निशमन अधिकारी जीतेन्द्र कुमार, देव कुमार, नीतीश कुमार, शशिरंजन कुमार, रवि प्रसाद, दीपक कुमार, राहुल पासवान, राजीव कुमार,स्वाति कुमारी, प्रियंका कुमारी, अजीत कुमार, अविनाश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।





























