संवाददाता:अब्दुल करीम
किशनगंज में इमारतें शरिया के द्वारा नौनिहालों को दीनी और दुनियावी दोनों तरह की तालीम देने के उद्देश्य से चूड़ी पट्टी कम्युनिटी हॉल के निकट इमारत पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है। जहां मंगलवार को इमारतें शरिया के अमीर सैयद वली अहमद फैसल रहमानी पहुंचे और विद्यालय का जायजा उनके द्वारा लिया गया ।इस मौके पर सदर विधायक कमरुल हुदा भी मौजूद थे ।
जिन्होंने इमारतें शरिया के पहल की सराहना की ।विद्यालय में फिलहाल नर्सरी से लेकर वर्ग एक तक की पढ़ाई हो रही है और फीस भी काफी कम रखा गया है।विद्यालय के प्रिंसिपल ने बताया कि बच्चो को सीबीएसई निर्देशित पाठ्यक्रम के आधार पर शिक्षा मुहैया करवाया जाता है।
वही इमारतें शरिया के अमीर सैयद वली अहमद फैसल रहमानी ने बताया कि इमारतें शरिया के द्वारा स्वास्थ्य,शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे है उसी क्रम में यहां विद्यालय खोला गया है।
उन्होंने बताया कि बिहार झारखंड उड़ीसा में फिलहाल 12 विद्यालय संचालित किए जा रहे है और निकट भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी ।जबकि विधायक कमरूल हुदा ने कहा कि उर्दू और अरबी की शिक्षा से हम लोग दूर होते जा रहे है जिसकी वजह से बच्चा जब बड़ा होता है तो वो अपने धार्मिक कार्यों को भूल जाता है ।उन्होंने इमारतें शरिया के पहल की सराहना की ।





























