टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यात्रियों में नाराजगी

SHARE:



विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ


किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आई है। प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों के आवागमन के बावजूद यहां पेयजल, स्वच्छ शौचालय और साफ-सफाई जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं बदहाल स्थिति में हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों और यात्रियों के अनुसार, हॉल्ट परिसर में बने शौचालय की हालत अत्यंत दयनीय है। शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।इस वजह से  महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर समस्या पेयजल की है। हॉल्ट पर पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। शौचालय में भी पानी का कनेक्शन नहीं होने के कारण उसकी उपयोगिता लगभग समाप्त हो चुकी है।

हालांकि शौचालय के ऊपर पानी की टंकी स्थापित है, लेकिन टंकी का ढक्कन गायब है और उसमें जल आपूर्ति का कनेक्शन भी नहीं जोड़ा गया है। इसके अलावा, लगे हुए नल भी टूटे हुए हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि रखरखाव पूरी तरह उपेक्षित है।

यात्रियों का कहना है कि यह स्थिति विभागीय की लापरवाही को दर्शाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन इस स्टेशन पर सैकड़ो यात्री पहुंचते है लेकिन सुविधा नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।लोगो की मांग है कि अविलंब व्यवस्था में सुधार किया जाए।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!