नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने का आदेश, संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देश

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

मुख्य सचिव बिहार प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से संबंधित मु‌द्दो पर समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को समाहरणालय में किया गया।बैठक में मुख्य सचिव द्वारा भारत नेपाल बॉर्डर से विभिन्न समसामायिक मुद्दों पर पूर्व की बैठक की प्रगति की समीक्षा की गई।मुख्य सचिव द्वारा बॉर्डर पर पूर्ण सख्ती बरतने का निदेश दिया गया । उन्होनो कहा कि बिहार पुलिस द्वारा ड्रग्स एवं नारकोटिक्स की तस्करी की रोकथाम हेतु काफी गंभीरता से कार्य करें।

पूर्व में इसकी रोकथाम के लिए किये गए प्रयासों के लिए उन्होने सराहना किया। उन्होंने बताया कि नो मेन्स लैंड पर अतिक्रमण हटाते हुए नियमित रूप से इसकी समीक्षा भी किया जाए। खास करके बॉर्डर पर अतिक्रमित धार्मिक संरचनाओं को संवेदनशीलता एवं स्थानीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में ही हटाने की कारवाई किया जाय। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नेपाल में जो समसामयिक घटनाएं घटित हो रही है उसके अन्तर्गत नियमानुसार आपेक्षित कारवाई किया जाय। पश्चिम बंगाल के चुनाव के मद्देनजर बिहार बॉर्डर पर सजग रहने की जरूरत है तथा हर हाल में विधि व्यवस्था को बनाए रखना है।

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के द्वारा समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि बॉर्डर के क्षेत्र के कारण साइबर अपराध की घटना प्रकाश में आते रहते है जिस पर काफी सजग रहने का निदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सिविल सोसाइटी तथा सिविल प्रशासन के लोगों से आपेक्षित सहयोग लेकर आसूचना संग्रहण तंत्र को मजबूत किया जाए।

मानव तस्करी की रोकथाम, ड्रग्स के सप्लाई चैन को तोड़ना, नकली नोट से जुड़े लोगों को चिन्हित करते हुए आपेक्षित कारवाई किया जाए। बैठक में किशनगंज एवं अररिया के जिलाधिकारी द्वारा अपने जिले से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

मुख्य सचिव अमृत ने भारत-नेपाल बॉर्डर के क्षतिग्रस्त पिलर को समय सीमा के अन्दर दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में सशस्त्र सीमा बल के प्रतिनिधियों ने भी सीमा से संबंधित विभिन्न मामलों से अवगत करवाया।

बैठक में पूर्णिया आयुक्त राजेश कुमार आयुक्त,पूर्णियाँ, प्रमंडल पूर्णियाँ, डीजी कुन्दन कृष्णन, आईजी श्री विवेकानंद, अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी, श्रीमती सुहिता अनुपम विशेष सचिव गृह विभाग, जिला पदाधिकारी विशाल राज, विनोद दुहन जिलाधिकारी अररिया, संतोष कुमार पुलिस अधीक्षक किशनगंज, जितेन्द्र कुमार पुलिस अधीक्षक अररिया, एसएसबी के आईजी, कमांडेंट एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई