बारसोई /कटिहार – सुधानी थानाक्षेत्र में बेलगच्छी चौक पर सघन वाहन जांच के दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार तीन लोगों की जांच के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा बरामद की है। तीनों को हिरासत में ले लिया है.
घटना के संबंध मे सुधानी थानाध्यक्ष ने जानकारी दी है। गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोटर साईकिल पर सवार तीन व्यक्ति अवैध हथियार के साथ बेलगच्छी चौक की ओर आ रहें हैं। मिली सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस बल के साथ बेलगच्छी चौक पर नाकेबंदी करते हुए वाहनों की सघन तालाशी ली गयी. इस दौरान पुलिस को देखकर एक मोटर साईकिल पर सवार तीन व्यक्ति भागने लगा.
जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति की पहचान सुधानी थाना क्षेत्र के गोलदा निवासी दीपक राय के पुत्र अभिजीत राय,अक्षय राय, एवं वर्मा राय के पुत्र राजा राय के रुप में हुई है. पुलिस ने जानकारी दी है कि इनकी विधिवत तालाशी लेने पर इनके पास से एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद की है. इनकी मोटर साईकिल भी पुलिस ने अपने कब्जे मे ले ली है. इस संदर्भ में पुलिस मामला दर्जकर अग्रतर कार्रवाई मे जूट गयी है।





























