पूर्णिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ के दिव्य प्रांगण में शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जन-शताब्दी 2026 परियाज कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज जिले से बड़ी संख्या में सक्रिय परिजन शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैरागीद्वीप में लिए गए सामूहिक संकल्प तथा आगामी परियाज कार्यक्रमों को लेकर परिजनों के बीच विस्तृत चर्चा-परिचर्चा करना था। इस अवसर पर किशनगंज गायत्री परिवार के सभी प्रखंडों से आए सक्रिय भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली।
गोष्ठी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में परिजनों के सहयोग से चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की त्रैमासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सहायक ट्रस्टी मिक्की साहा एवं जिला संयोजक सौरभ कुमार ने विस्तार से कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की।
कार्यक्रम में शान्तिकुंज हरिद्वार से पधारे प्रतिनिधि उपजोन समन्वयक प्रदीप पांडेय, सुदामा राय, पंचानंद सिन्हा, सोहन लाल मंडल, कुशपत राय, नवीन कुमार मल्लाह, पूरण लाल माझी, बागेश्वर सिंह, प्रवीर प्रसन्न, बलराम ठाकुर, दीपक कुमार, रघुवर शर्मा, शिवम साहा एवं मानकी देवी सहित अनेक परिजनों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
गोष्ठी का समापन आगामी योजनाओं को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया।





























