किशनगंज: काली मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती

SHARE:


किशनगंज के हनुमान नगर मोतीबाग स्थित काली मंदिर परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर बाबा साहेब को याद किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान ललितेंद्र भारतीय ने कहा कि “डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने वाले हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।” वहीं स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कमलेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा और समानता के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है, और यही संदेश बाबा साहेब ने हमें दिया है।”


विज्ञान शिक्षक रूपेश कुमार झा ने नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि “एक समतामूलक समाज के निर्माण के लिए युवाओं को डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों को समझना और अपनाना जरूरी है।”
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया, जिससे समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।


इस आयोजन में  पद्मा भारतीय (शिक्षिका), सुनील कुमार झा (स्टेशन मास्टर) सहित सैकड़ों मोतीबाग निवासी मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
समारोह का समापन सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई