बस स्टैंड पर खड़ी कार अचानक हुई बेकाबू, प्रतिष्ठान से टकराई—कई घायल, एक की हालत गंभीर

SHARE:

ठाकुरगंज /प्रदीप शर्मा

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के नगर स्थित बस स्टैंड पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खड़ी एक कार अचानक अपने आप चलने लगी और पास के एक प्रतिष्ठान से जा टकराई। इस घटना में वहां मौजूद कई लोग घायल हो गए।वही दुकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।


घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।वाहन में सवार महिला ने बताया कि गलगलिया से ठाकुरगंज दवाई लेने आई थी इसी दौरान ये हादसा हो गया ।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई