कटिहार:मोहनपुर में सांसद का मिलन समारोह आयोजित,समस्याओं से हुए अवगत

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के बड़ी मोहनपुर में पंचायत के मुखिया प्रियंका कुमारी,प्रतिनिधि शशि कुमार मंडल के आवास पर सांसद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शशि कुमार मंडल ने पुस्तकालय भवन में सांसद कोष से पुस्तक देने की मांग की। वहीं स्थानीय ग्रामीण मुक्ति मंडल,नारद मंडल आदि ने मोहनपुर चौक से बड़ी मोहनपुर होते हुए अड़गारा चांदपुर जाने वाली सड़क जो की जर्जर हालत में हैं,अविलंब नए सिरे से कालीकरण कराने की मांग की।

साथ ही मोहनपुर चौक पर हाई मास्ट एलइडी लाइट लगाने की मांग की। इस बाबत सांसद तारिक अनवर ने स्थानीय ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं के बारे में सुना कहां की जल्द ही पुस्तकालय भवन में पुस्तकालय उपलब्ध कराया जाएगा,साथ ही मोहनपुर चौक से बड़ी मोहनपुर होते हुए अड़गारा टोला जाने वाली सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

साथ ही जल्द ही मोहनपुर चौक पर हाई मास्ट एलइडी लाइट लगाया जाएगा। इस अवसर पर कटिहार सांसद तारिक अनवर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव,एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान,कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अल्तमश दीवान,ऑल इंडिया आदिवासी संयोजक डॉ. विपिन कुमार सिंह,एससी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सुनील रजक,मोहनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शशि कुमार मंडल,सुभाष कुमार यादव,दिलीप विश्वास,मो. सुल्तान,मुक्ति मंडल,नारद मंडल,महावीर मंडल आदि उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!