अम्बेडकर जयंती पर गूँजी दिव्यांगों के हक की आवाज़

SHARE:

कटिहार – भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर मिर्चाईबाड़ी स्थित अम्बेडकर चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति’ के तत्वावधान में आयोजित की गयी। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड समाज कल्याण विभाग के सदस्य शिव शंकर रमाणी ने की। अपने संबोधन में श्री रमाणी ने बाबा साहेब के न्याय और समानता के सपनों को याद करते हुए दिव्यांगों के सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016’ को पूर्ण रूप से धरातल पर उतारने के लिए सरकार और प्रशासन से प्रार्थना एवं गुहार लगाई।

समिति द्वारा आयोजित इस सभा में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की प्रमुख बातों पर प्रकाश डाला गया। 21 प्रकार की दिव्यांगता की पहचान और उनका वर्गीकरण।शिक्षा, रोज़गार और समाज में समानता का अधिकार।सरकारी नौकरियों में आरक्षण और निशुल्क शिक्षा का प्रावधान।सार्वजनिक स्थानों पर दिव्यांगों के लिए सुलभता सुनिश्चित करना।

कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए कठोर दंड के प्रावधान आदि शामिल हैं ।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बाबा साहेब के सपनों का भारत तभी बनेगा जब समाज का अंतिम व्यक्ति, विशेषकर दिव्यांगजन, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे और उन्हें सम्मानजनक जीवन मिलेगा। इस अवसर पर शिव शंकर रमानी के अलावा जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह, विजय कुमार , गंगा राम चंद्रवंशी, उमाकांत आनंद, आशा देवी, विष्णु देव राय, मुन्ना शाह, ऋषिकेश कुमार, मोनिका कुमारी, जूली शर्मा, मनोज साह राखी कुमारी, सुल्तान, लोको, रजी अहमद आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई