कटिहार:जनगणना को लेकर कर्मियों का तीनदिवसीय प्रशिक्षण शुरु

SHARE:

तीन ग्रुप में बांटे गये हैं 50 – 50 कर्मी

डंडखोरा/कटिहार-भारत का जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरु हो गया है।किसान भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रशिक्षण प्रभारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानी गुप्ता मौजूद रहे।

वहीं तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षक द्वय सुनील कुमार झा एवं अनिल कुमार सिंह ने उपस्थित 50 प्रशिक्षकों एवं पर्यवेक्षकों को नजरी नक्शा बनाने,उसमें संकेत अंकित करना और मकान गणना, परिवार गणना के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से मौखिक एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रायोगिक रुप में बताया।इस क्रम में प्रगणकों ने सवाल भी किये।

जिसका प्रशिक्षकों द्वारा सरल शब्दों में बताकर संतुष्ट किया। राज्य से नामित नोडल अधिकारी मो.अताउर रहमान तथा आशीष साह ने प्रशिक्षण का जायजा लिया।उन्होंने चार्ज पदाधिकारी एवं प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को जनगणना को लेकर कई निर्देश भी दिये।इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में जनगणना के लिए 143 प्रगणक तथा 24 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिसको तीन ग्रुप में बांटकर प्रत्येक ग्रुप को तीन-तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि आज के प्रशिक्षण में 50 प्रशिक्षु शामिल हुए हैं। प्रशिक्षण सफल बनाने में प्रखंडकर्मी इंद्रजीत कुमार, अवधेश पासवान,संजय विश्वास,अनिल साह,शाश्वत त्रिपाठी,कुणाल कुमार,सद्दाम आदि कर्मी सक्रिय रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई