संवाददाता: बिपुल विश्वास
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री यमुना प्रसाद राम की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को उनके रामपुर स्थित आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कांग्रेसी नेता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि यमुना प्रसाद राम ने अपने राजनीतिक जीवन में समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में उनके परिजनों ने भी उन्हें याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं एवं उपस्थित लोगों ने एक स्वर में उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।




























