संवाददाता:राहुल कुमार
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के महावीर मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने किया, जबकि अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष सजल कुमार साह ने की।
मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद साहिल भी मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत एवं बिजली दरों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। साथ ही गैस सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई तथा आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर अपनी कड़ी नाराज़गी प्रकट की।
जिला अध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने कहा कि आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है और सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।इस अवसर पर मोहम्मद वसीम अख्तर, अरुण कुमार साह, शंभू यादव,आदर्श कुमार शाह, सुमेंदर बहादुर, तनवीर आलम,तोसिफ अंजार, शोएब आलम सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे




























