सालमारी /कटिहार – सालमारी के हरदेई देवी पन्नालाल शारदा विद्यालय में वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल,एमडी केके बुबना सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,गीत,संगीत,नाटक सहित अन्य की एक से एक मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का मनमोह लिया। इस कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से पुरस्कृत भी किया गया।
उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया। डायरेक्टर आशुतोष मुखर्जी,प्राचार्य राजेश कुमार,सुनील कुमार,जय मुखर्जी,उत्तम सूत्रधार, अफसर, पिंकी सिंह,नमिता सिन्हा, प्रियंका कुमारी,मोनालिसा,मधु, स्वाती,सिमरन सहितअन्य शिक्षक शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे ।


























