मध्य विद्यालय मजगामा में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

मध्य विद्यालय मजगामा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक फैयाज आलम को फूल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित कर विदाई दी गई। साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य सुखमय जीवन और लंबी उम्र की कामना किया गया।

इस अवसर पर कई शिक्षक तथा ग्रामीणों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक फैयाज आलम के द्वारा विद्यालय में दिए गए अमूल्य योगदान का सराहना करते हुए उनके मार्गदर्शन को याद किया और कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव देखने को मिला। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक फैयाज आलम ने पूरानी यादों को सांझा करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं ग्रामीणों का अपेक्षित सहयोग मिला।

उन्होंने बच्चों से कहा कि मेहनत के बुनियाद पर ही मंजिल मिलेगी इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करना है। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मुमताज आलम, शिक्षक मु मुर्तजा, मोहसिन अंजर, हाजी शाहनवाज आलम डॉ दिलीप कुमार राय,फखरे आलम,साजदा आफरीन,करण कुमार सिंह, राहुल कुमार, इजहार आलम, अंजार आलम, अशोक कुमार झा,परवेज आलम, मृत्युंजय कुमार,तलत नाज, शिक्षा विद राहत आलम, सोहेल इकबाल, अहमद हुसैन,रोजी प्रवीन,साहेना बेगम,नाहेरुन निशा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई