डंडखोरा पुलिस ने 1.266 किलो गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार – डंडखोरा पुलिस ने वायरल विडियो पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार की देर शाम 1.266 किग्रा गांजा के साथ एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस बाबत थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि मोहनी गांव में कलानंद साह के किराना दुकान में गांजा बेचे जाने का विडियो वायरल हो रहा था।

जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए वरीय पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के आलोक में छापेमारी टीम गठन कर वायरल विडियो के सत्यापन के लिए मोहनी गांव के लिए निकला।इसी दौरान सूचना मिली कि दुकानदार सचेत होकर दुकान के गांजा को बहियार में छिपाने के लिए निकला है।थानाध्यक्ष ने बताया कि टीम के सदस्य मोहनी- टिकैली मोड़ पर अलग अलग घात लगाकर कलाकंद साह का इंतजार करने लगे।कुछ हीं देर बाद एक आदमी हाथ में काला पॉलीथिन और एक डिब्बा के साथ आया।

रोकने पर वह भागने का प्रयास करने लगा।लेकिन चारो तरफ से घिरे रहने से वह भागने में नाकाम रहा। पूछने पर उसने अपना नाम कलानंद साह,पिता-स्व. चिंतू साह,सा.-मोहनी,थाना-डंडखोरा बताते हुए गांजा फेंकने जाने की बात स्वीकारी।तलाशी लेने पर काले पॉलिथिन से 960 ग्राम और डिब्बा में रखे कागज के 10 पुड़िया से 266 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि चूकि गांजा रखना,परिवहन या क्रय-विक्रय करना संज्ञेय अपराध है।इसलिए दुकानदार कलानंद साह को गिरफ्तार कर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए बुद्धवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।छापेमारी टीम में एसआई रितेश कुमार,अरबिंद कुमार राय,एएसआई सुमन कुमार,संजीत कुमार एवं पुलिस बल शामिल थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई