बरारी /कटिहार – टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत गुरुमेला पंचायत को जिला स्तर पर सम्मान प्रदान किया गया। क्षय रोग टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कटिहार के डीएम ने पंचायत के युवा मुखिया राजकुमार यादव को सम्मानित किया है।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन ने पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को खत्म करने के लिए लोगों की भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
गुरुमेला पंचायत द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान, समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित कराने की पहल को प्रेरणादायक बताया गया। मुखिया राजकुमार यादव ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के लिए आगे भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे और लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी रहेगा।


























