कटिहार:जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

SHARE:

कटिहार – जिला पंचायत संसाधन केंद्र में पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के द्वारा एक दिवसीय पंचायत सचिव एवं संबंधित वार्ड सदस्य का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में पंचायत सचिव एवं वार्ड सदस्य को मोक्ष धाम, शव दाह गृह, श्मशान घाट, कब्रिस्तान के संचालन रख – रखाव एवं मृत्यु प्रमाण पत्र विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया तथा पंचायत सचिव एवं वार्ड सदस्य को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया गया।

अब वार्ड सदस्य अपने वार्ड के अंतर्गत मोक्ष धाम, शव दाह गृह,श्मशान घाट,कब्रिस्तान का संचालन रख – रखाव करेंगे तथा वार्ड में हुए जन्म एवं मृत्यु का आवेदन भरकर पंचायत भवन में पंचायत सचिव को जमा करेंगे। वे तुरंत मृत्यु प्रमाण पत्र मृतक के परिजनों को उपलब्ध करा देंगे जिससे अनावश्यक विलंब नहीं होगा।

इस मौके पर मरंगी पंचायत के वार्ड संख्या 11 नारायणपुर के वार्ड सदस्य जेबा खातून ने बताया कि पहले लोगों को जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए काफी परेशान होना पड़ता था। लेकिन यह सुविधा अब जिला पंचायत संसाधन केंद्र कटिहार के द्वारा वार्ड सदस्य को मिल गया हैं।

जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए वार्ड सदस्य आवेदन भरकर पंचायत सचिव को जमा करेंगे, वे तुरंत ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर परिजन को सुपुर्द करेंगे तथा अब वार्ड अंतर्गत मोक्ष धाम, शवदाह गृह, श्मशान घाट, कब्रिस्तान के संचालन रख -रखाव वार्ड सदस्य करेंगे। इस अवसर पर वार्ड सदस्य जेबा खातून,सवेरा खातून,विनोद पंडित,मो. मुस्ताक, मो.नसीम,मो.इकबाल, मो.आलमगीर, मो. गुलाम रब्बानी, मो. इब्राहिम, हसीदा खातून,मो. रियासुद्दीन, इमरान खान आदि उपस्थित रहे। ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई