सागर चंद्रा /किशनगंज
जमीन पर कब्जा करने की नियत से पहुंचे भूमाफिया का विरोध करने पर महिला की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। सिमलबाड़ी निवासी आशा देवी की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति सुशील कुमार यादव के नाम ब्लॉक चौक के पास एक बेशकीमती जमीन है। पति की मौत के बाद उसने जमीन भाड़े पर दे दिया है।
गत रविवार को अचानक भूमाफिया मजहर उर्फ मुजाहिर, अजेजुल, रिजवान, माजिद आलम, आजाद, मतीन आलम आदि अपने साथियों के साथ पहुंचा और तोड़फोड़ करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और हत्या करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि इससे पूर्व गत 1 जुलाई को भी आरोपियों ने जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था।























