भतीजी ने रड से हमला कर चाचा को किया घायल

SHARE:

मनसाही/कटिहार – पारिवारिक कलह में एक युवक की बैरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना चित्तौड़िया की बताई जाती हैं । पीड़ित मो. सद्दाम ने बताया कि उनका अपने भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर बहस हो रहा था कि तभी पीछे से भाई के पुत्री ने रड से हमला कर दिया ।

जिससे उनका सर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का इलाज मनसाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी हैं। घटना को लेकर पीड़ित ने मनसाही थाने में लिखित आवेदन देते हुए पुलिस से दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की हैं ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!