फारबिसगंज के विकास को लेकर सिविल सोसायटी की बैठक, सांसद से रेलवे व शहर की समस्याओं के समाधान की मांग

SHARE:

संवाददाता:बिपुल विश्वास

फारबिसगंज सिविल सोसायटी की बैठक में शहर के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रदीप सिंह शामिल हुए। व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने रेलवे सुविधाओं के विस्तार, जलजमाव और ट्रैफिक जाम जैसी प्रमुख समस्याओं को उठाया।


बैठक में जोगबनी–कोलकाता एक्सप्रेस (13159/13160) को प्रतिदिन चलाने, जोगबनी–सिलीगुड़ी पैसेंजर ट्रेन शुरू करने तथा जोगबनी रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन वाशिंग पिट का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की गई। सिविल सोसायटी ने इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आग्रह किया।


सांसद प्रदीप सिंह ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे मंत्रालय और संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि फारबिसगंज का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सड़क, रेलवे व नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!